Grok AI का परिचय
हाय दोस्तों, आज हम बात करेंगे Grok AI 3 के बारे में, जिसने हाल ही में DeepSeek और ChatGPT जैसे शक्तिशाली एआई टूल्स को पीछे छोड़ दिया है। एलोन मस्क की कंपनी xAI ने Grok AI 3 लॉन्च किया है, जो Grok 1 और Grok 2 से कहीं ज़्यादा पावरफुल है। आप इसको कई कार्यो के लिए उपयोग कर सकते है जैसे – डीप सर्च, सेल्फ-करेक्टिंग, कोडिंग, थिंक मोड, इमेज जनरेट आदि आइए इन सभी मोड को विस्ताररूप से समझते है |

Grok AI क्या है ?
Grok AI को xAI ने विकसित किया है, और इसे एक स्मार्ट एआई माना जा रहा है। यह रियल-टाइम में होने वाली घटनाओं के जवाब देने में सक्षम है। यह न सिर्फ़ आपके सवालों का जवाब देता है, बल्कि कई तरह के कार्य भी कर सकता है, जैसे इमेज जनरेट करना, कोडिंग करना, और मैथ्स आदि के सवाल हल करना। इसमें थिंक मोड भी शामिल है, जो सवालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटकर आसानी से समझाता है।
- मेरा अनुभव :- जैसे मैंने तजा समाचारो के बारे में इससे जानकारी ली इसने विस्ताररूप से उन खबरों को बताया जो हालही में चल रही थी | लाइव क्रिकेक, इंडिया vs पाकिस्तान वॉर की खबरें ये सच में काफी मजेदार अनुभव था मेरे लिए आपभी उपयोग कर के देख सकते है |
Grok AI कैसे लॉगिन करें ?
ग्रोक एआई में लॉगिन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट (grok.com) पर जाएँ। वहाँ दाएँ ऊपरी कोने में साइन-इन या साइन-अप का विकल्प मिलेगा। अगर आप नया जीमेल या आईडी बनाना चाहते हैं, तो साइन-अप पर क्लिक करके नई आईडी बनाएँ और लॉगिन करें। अगर आपके पास पहले से जीमेल है, तो उसी से लॉगिन कर सकते हैं। लैपटॉप हो या मोबाइल, प्रक्रिया एक जैसी है |
- आप Grok AI को ऐप्स के रूप में भी उपयोग कर सकते है|
- iOS/Android स्टोर से डाउनलोड करे और स्तेमाल करें |
- मेरा अनुभव :- मैं Grok AI का Android ऐप उपयोग करता हु |
- जिससे मैं अपने समय की बचत कर पाता हूँ |
- घंटों का कार्य अब मैं मिनटों में कर पाता हूँ |

Grok AI कैसे काम करता है ?
Grok AI 3 को समझने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि यह कैसे काम करता है। यह एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जो X पोस्ट्स, कोर्ट दस्तावेज़ों, और अन्य स्रोतों जैसे विशाल डेटा पर आधारित है।
Grok AI 3 उपयोगी फीचर्स आइए इन्हें एक-एक करके समझें।
1.Think Mode
- इस मोड में ग्रोक एआई आपके सवाल को सोचता है और उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटकर समझाता है।
- उदहारण :- मैंने एक मैथ का सवाल इससे पूछा इसने उससे उत्तर से पहोचने से पहले उसे विस्ताररूप से एक-एक लाइन समझे फिर उत्तर दिया जिससे हमें सवाल के उत्तर के साथ -साथ उसका कैसे उत्तर सही सही और उत्तर कैसे आया ये समझने में आसानी रही |
2. डीप सर्च (Deep Search)
- यह मोड बेहद उपयोगी है, जिसके ज़रिए आप रियल-टाइम खबरों की जानकारी ले सकते हैं। यह स्रोत भी दिखाता है कि जानकारी कहाँ से ली गई है। आप लेटेस्ट न्यूज़, हाइलाइट्स आदि देख सकते हैं।
3. सेल्फ-करेक्टिंग (Self-Correcting)
- इस विकल्प के ज़रिए ग्रोक एआई अपनी गलतियों को ढूँढकर उन्हें सुधारने का काम करता है।
- उदहारण :- जिससे आपकी समय की बचत होती है | जैसे मैंने इसका उपयोग कर के अपना घंटों का काम मिनटों में किया |
4. इमेज जनरेट (Image Generate)
- इस विकल्प से आप मनपसंद इमेज जनरेट कर सकते हैं। यह दूसरों से तेज़ी से काम करता है और बेहद रियलिस्टिक इमेज बनाता है।
- आप इसमें किसी भी एडल्ट इमेज को जनरेट नहीं कर सकते हैं |
- उदहारण :- मैंने इससे पहाड़ पे बैठे हुवे एक लड़के की इमेज बनवाई इसने कुछ ही समय में बेहतरीन फोटो बना के देदी |
पहाड़ पे बैठे हुवे एक लड़के की इमेज |

5. Coding
- आप ग्रोक एआई में कोडिंग कर सकते हैं, क्योंकि इसे 2 लाख Nvidia H100 GPUs पर ट्रेन किया गया है, जो इसे बेहद तेज़ और स्मार्ट बनाता है।
Grok AI की विशेषताएं व दोष क्या-क्या है ?
विशेषताएं | दोष |
Grok AI 3 को 200,000 Nvidia H100 GPUs पर ट्रेन किया गया है, जो इसे बहुत तेज और स्मार्ट बनाता है। | Grok AI 3 शुरू में X के Premium+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध था, जिसकी कीमत लगभग $40/माह है। |
एडवांस्ड रीजनिंग – इस विकल्प में ये मुश्किल सवालों को स्टेप-बाय-स्टेप सॉल्व कर सकता है। मैथ्स, साइंस, कोडिंग सब में ये ऊपर आता है मिसाल के तौर पर, AIME 2025 टेस्ट में इसने 93% स्कोर किया, जो बाकी मॉडल्स से ज्यादा है। | Grok AI 3 का कॉन्टेक्स्ट विंडो 1 मिलियन टोकन तक का है, फिर भी बहुत लंबे या अस्पष्ट सवालों में यह पूरी तरह सटीक जवाब नहीं दे पाता। |
मल्टीमॉडल कैपेबिलिटी – इस विकल्प में ये सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, इमेज भी समझ सकता है (xAI के औरोरा मॉडल के साथ), और जल्द ही वॉइस और ऑडियो फीचर्स भी आएंगे। | Grok AI 3 को OpenAI के GPT-4o, Google के Gemini, और DeepSeek के R1 जैसे मॉडल्स से बेहतर बताया गया है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह पिछड़ सकता है। |
1 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट -इस विकल्प में ये बहुत लंबे डॉक्यूमेंट्स या बातचीत को भी समझ सकता है बिना कुछ भूले। | |
ट्रांसपेरेंसी – इस विकल्प में यह साफ-साफ दिखता है की उत्तर कहां से लिया गया है ! | |
ह्यूमन-LIKE टोन – यह विकल्प काफी मजेदार है इस ऑप्शन में आप अपने हिसाब से कस्टमाइज़्ड शब्दों का उपयोग करके इससे बातचीत कर सकते हैं| जो मनपसंद आपको शब्द बुलवाना हो आप इसे बोल सकते हैं यह भी आपको जवाब में वही शब्द बोलेगा काफी दोस्ताना सा लगता है | | |
ChatGPT (GPT-4o): Grok 3 रियल-टाइम डेटा और रीजनिंग में आगे है, पर कस्टमाइजेशन में ChatGPT बेहतर। Google Gemini: Grok 3 की सर्च और स्पीड ज्यादा तेज है। DeepSeek R1: Grok 3 का रीजनिंग और बेंचमार्क स्कोर ज्यादा है। |
क्या Grok AI को फ्री में उस किया जा सकता है ?
हाँ आप Grok AI 3 आपको फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसमें भी सीमाएँ दी गई है, फ्री में आप इससे सवाल पूछ सकते हैं इमेज जनरेट कर सकते हैं सारे काम कर सकते हैं फिलहाल अभी के लिए | अगर इस प्लेटफार्म में ज्यादा लोड आता है तो आपके द्वारा फ्री में पूछे गए सवालों को जवाब देने में यह आपसे एक से दो घंटे का समय ले सकता है | क्योंकि यह X Premium+ सब्सक्राइबर्स ($40/माह) को प्राथमिकता देता है, अनुभव के साथ आप इसका बेहतर लाभ ले सकते हैं।
निष्कर्ष
Grok AI 3 के निष्कर्ष की बात करें, तो यह एक शक्तिशाली चैटबॉट है, जो कई बेहतर विकल्पों के साथ आता है। इसे 2 लाख Nvidia H100 GPUs पर ट्रेन किया गया है, जो इसे बेहद तेज़ और स्मार्ट बनाता है। यह अन्य एआई टूल्स से बेहतर रीजनिंग और रियल-टाइम सर्च करने की क्षमता देता है। आप थिंक मोड, डीप सर्च, और बिग ब्रेन मोड जैसे विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि यह रियल-टाइम में लेटेस्ट न्यूज़ और हाइलाइट्स दिखाता है, और जानकारी के स्रोतों को भी दिखता है कहा से जानकारी दी है |
Disclaimer
ग्रोक एआई की सारी जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट (grok.com) और अन्य विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है। अगर आपको कोई जानकारी गलत लगे, तो कृपया कमेंट या मैसेज करके बताएँ। ग्रोक एआई के बारे में और जानने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। Grok AI 3 का उपयोग करने से पहले इसकी Policy जरूर पढ़ ले | आर्टिकल के अंत तक बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !
FAQ
ग्रोक एआई कैसे काम करता है?
ग्रोक एआई 3 एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जो X पोस्ट्स, कोर्ट दस्तावेज़ों, और अन्य स्रोतों पर प्रशिक्षित है। यह थिंक मोड, डीप सर्च, और बिग ब्रेन मोड जैसे विकल्पों के साथ सवालों को स्टेप -दर-स्टेप हल करता है।
ग्रोक चैटबॉट क्या है?
ग्रोक एआई 3, xAI द्वारा विकसित एक स्मार्ट चैटबॉट है, जो रियल-टाइम जवाब, कोडिंग, इमेज जनरेशन में माहिर है |
ग्रोक एआई का मालिक कौन है?
एलोन मस्क की xAi कंपनी ने तैयार किया है Grok Ai 3 नाम से एक नया टूल इससे पहले भी (Grok 1, Grok 2) लॉन्च कर चुका है पर यह इन दोनों से बहुत अधिक पावरफुल है |
क्या ग्रोक एआई फ्री होगा?
हाँ, आप ग्रोक एआई 3 को मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सीमित सुविधाओं के साथ। X Premium+ ($40/माह) तेज़ और प्रमुख सुविधाएँ देता है |
कॉल-टू-एक्शन
- हमारे अन्य AI टूल्स रिव्यू पढ़ें:
- Grok AI 3 को क्या आप ने उपयोग किया है अगर नहीं किया है तो फ्री में आजमाएँ ये रहा अधिकारी लिंक :- (grok.com) और अपना अनुभव मेरे साथ जरूर साझा करें |